भाविप शाखा द्वारा पूर्णिमा पर फल और शिशु किट वितरण।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव )भारत विकास परिषद द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर अपने सेवा प्रकल्प अंतर्गत रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र पर भर्ती मरीजों को के सानिध्य मे फल और नवजात शिशुओं हेतु किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । चिकित्साधिकारी डॉ राकेश चौधरी को शिशु किट वितरण हेतु प्रदान किए गए। प्रभारी मीनाक्षी भाटिया रूपाहेली ने बताया कि शिशु किट की पूरे माह हेतु व्यवस्था परिषद परिवार सदस्य महेश ऑटोमोबाइल के कन्हैया लाल सोमानी और फल व्यवस्था वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण जागेटिया द्वारा की गई । इस अवसर पर मातृशक्ति ज्योतिदिनवानी,अध्यक्ष संपत व्यास, किशोर राजपाल , प्रेम चन्द दिनवानी गुड्डू भाई,अनुराग चौधरी ,मुकेश शर्मा,कन्हैया लाल सोमानी, सत्यनारायण जागेटिया आदि ने सहयोग प्रदान किया।
भाविप शाखा द्वारा पूर्णिमा पर फल और शिशु किट वितरण।
Leave a comment
Leave a comment


