मोहम्मद रजा खान का भारतीय बास्केटबॉल टीम (U-18) के प्रशिक्षण शिविर में चयन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (भीलवाड़ा)। खेल जगत से शाहपुरा के लिए गौरवशाली खबर है। क्षेत्र के उभरते बास्केटबॉल सितारे मोहम्मद रजा खान का चयन अंडर-18 भारतीय बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर (Training Camp) के लिए हुआ है। यह शिविर 11 अप्रैल से 4 मई तक इंदौर में आयोजित किया जाएगा, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।
इंटरनेशनल ट्रेनिंग के बाद श्रीलंका का सफर
इंदौर में आयोजित इस विशेष कैंप के पश्चात भारतीय टीम का चयन होगा, जो श्रीलंका में आयोजित होने वाले साबा क्वालीफायर टूर्नामेंट (SABA Qualifier) में हिस्सा लेगी। इसके बाद टीम के फीबा एशिया कप (FIBA Asia Cup) के लिए बहरीन जाने की संभावना है।
उपलब्धियों से भरा करियर
मोहम्मद रजा खान पिछले 3 वर्षों से जैसलमेर बास्केटबॉल एकेडमी में कोच राकेश विश्नोई से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी प्रमुख उपलब्धियां निम्नलिखित हैं:
- मालदीव: अंडर-16 साउथ एशियन टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर रहे और भारत को गोल्ड मेडल जिताया।
- मंगोलिया: फीबा एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
- राष्ट्रीय स्तर: खेलो इंडिया और यूथ नेशनल गेम्स में राजस्थान टीम की कप्तानी और कई मेडल जीत चुके हैं।
रजा खान की इस सफलता पर उनके माता-पिता, कायमखानी समाज और समस्त शाहपुरा वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


