भीलवाड़ा: भाविप ‘आजाद’ शाखा में 23 साल की विरासत का वंदन, प्रदीप चौधरी बने नए अध्यक्ष, अनुभवी दिग्गजों का हुआ सम्मान।
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भारत विकास परिषद ‘आजाद’ शाखा का ‘विरासत वंदन समारोह’: 23 वर्षों के अनुभवों का सम्मान, नई टीम ने ली सेवा की शपथ
भीलवाड़ा (5 अप्रैल): “जहाँ अनुभवों का सम्मान है, वहीं विकास का वरदान है” – इसी ध्येय वाक्य के साथ भारत विकास परिषद की ‘आजाद’ शाखा द्वारा एक भव्य और भावुक ‘विरासत वंदन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहाँ एक ओर संगठन की नींव रखने वाले पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया, वहीं दूसरी ओर नवीन कार्यकारिणी ने सेवा और संस्कार के नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प लिया।
अनुभवों का सम्मान: 2003 से 2026 तक की यादें ताजा
समारोह का मुख्य आकर्षण शाखा के पूर्व अध्यक्षों का सम्मान रहा। वर्ष 2003 से लेकर अब तक के 23 वर्षों के सफर को याद करते हुए सभी पूर्व अध्यक्ष भावुक हो उठे। संगठन को मजबूती देने वाले इन दिग्गजों को विशेष ‘टाइटल्स’ देकर नवाजा गया।
सम्मानित होने वाले पूर्व अध्यक्ष:
संस्थापक अध्यक्ष कैलाश सोनी, शीतल माहेश्वरी, अभिषेक लोहिया, शिवम प्रहलादका, सुमित जागेटिया, विनोद कोठारी, अरुण बाहेती, अमित सोनी, अभिषेक सोमानी और विनीत शर्मा।
नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
कार्यक्रम में आगामी सत्र के लिए नई टीम का दायित्व ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। श्याम जी कुमावत के सान्निध्य में नई टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई:
- अध्यक्ष: प्रदीप चौधरी
- सचिव: प्रशांत खटोड़
- कोषाध्यक्ष: मोहित पगारिया
बनेगा सेवा का अनूठा रिकॉर्ड
शाखा के संस्थापक सदस्यों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह शपथ ली कि इस वर्ष ‘आजाद’ शाखा सेवा और संस्कार के क्षेत्र में ऐसे नवाचार करेगी जो एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।
मातृशक्ति का बढ़ा मान
प्रांतीय स्तर पर शाखा का गौरव बढ़ाने वाली भारती जी मोदानी और रिंकू सोमानी को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


