गुलाबपुरा प्रीमियर लीग (GPL) का भव्य आगाज: विधायक सांखला ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को दी ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव): स्थानीय श्री गांधी विद्यालय मैदान में क्रिकेट के महाकुंभ “गुलाबपुरा प्रीमियर लीग (GPL)” का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आसींद-गुलाबपुरा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने टॉस उछालकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया और युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेल भाईचारे और अनुशासन का माध्यम: विधायक सांखला
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जब्बर सिंह सांखला ने खेल भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “खेल केवल हार-जीत के लिए नहीं, बल्कि समाज में भाईचारा, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का माध्यम हैं। GPL जैसे आयोजन हमारी युवा प्रतिभाओं को एक सही दिशा और मंच प्रदान करते हैं।” विधायक ने खेल आयोजन समिति और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹11,000 की नकद राशि भेंट की।
प्रतिभाओं को निखारने का मंच
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि GPL के माध्यम से गुलाबपुरा की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे सामाजिक एकता और अधिक मजबूत होगी।
दिग्गज नेताओं और खेल प्रेमियों की उपस्थिति
उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजसेवियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी, समाजसेवी विनोद त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री पीयूष मेवाड़ा, और युवा मोर्चा संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।
साथ ही ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह चुंडावत, विकास आचार्य, प्रेम रेगर, आईटी सेल के विजय सिंह पंवार और “मन की बात” सहसंयोजक अरिहंत जैन सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।


