हनुमान जन्मोत्सव के सफल आयोजन पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) बालाजी चौक स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में मंदिर विकास सेवा समिति द्वारा रविवार को मंदिर प्रांगण में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन्मोत्सव के दौरान सहयोग देने वाले भक्तों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया। मंदिर के महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव नगरवासियों के सहयोग से अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसी क्रम में सभी सहयोगी भक्तों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक विजय भाटिया रूपाहेली, अध्यक्ष नानकराम छतवानी, राजकुमार पाटनी, प्रदीप रांका (पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष), महावीर लड्ढा, रामदेव खारोल, रोहित चौधरी , धर्मेंद्र नाबेड़ा, भंवर लाल गुर्जर , बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया रूपाहेली, पारस वैष्णव, प्रेमलता टाटीवाल, पुजारी अजय वैष्णव, रामकिशन वैष्णव, मनोज शर्मा, राघव सेन, मुकेश तीर्थवानी सहित हनुमान भक्त व श्रद्धालु मौजूद थे ।
हनुमान जन्मोत्सव के सफल आयोजन पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


