श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे
इलेक्ट्रॉनिक भूसा भरने वाली मशीन का शुभारंभ।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय सर्व हिन्दू समाज द्वारा संचालित साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ में 33 पाठ में आरती के माध्यम से संकलित राशि का सदुपयोग करते हुए एक सराहनीय पहल की गई। इस राशि से नवनिर्मित इलेक्ट्रॉनिक भूसा भरने वाली मशीन खरीदकर श्री माधव गौ उपचार केंद्र को समर्पित की गई, जिसका पंडित मुकेश कुमार शर्मा ने विधिवत पूजन कर शुभारंभ करवाया गया। इस अवसर पर उपस्थित गौभक्तों एवं समाज के सदस्यों ने इसे सेवा और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह मशीन गौ माता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और कार्य को अधिक तेज एवं सुगम बनाएगी। श्री माधव गौ उपचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस मशीन के माध्यम से भूसा भरने की प्रक्रिया में तेजी आएगी, जिससे अधिक संख्या में गौ माताओं की समय पर सेवा संभव हो सकेगी। इस दौरान बालू लाल काल्या, किशोर राजपाल, कन्हैयालाल सोनी, रामकिशन त्रिपाठी, बलबीर सिंह शेखावत, राजू थारवानी, रविशंकर उपाध्याय, राधेश्याम चौहान, महेंद्र जाट, मानक चंद जैन, सुखराम चौधरी, सुरजा राम कुमावत, नवनीत काष्ठ, कमल शर्मा, सावर भील, सांवर जांगिड़, गुलशन शर्मा, दिनेश जाट, नवनीत जांगिड़, कुलदीप आचार्य, सत्यनारायण प्रजापत, पवन प्रजापत, शुभम टेलर एवं देव प्रजापत सहित गौभक्त मौजूद थे।
श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे इलेक्ट्रॉनिक भूसा भरने वाली मशीन का शुभारंभ।
Leave a comment
Leave a comment


