प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन समागम मंगलवार को।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज एवं धन धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के निमित्त में 7 अप्रैल (मंगलवार) को ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा बिजयनगर के तत्वावधान में विशेष कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। समागम के तहत सायंकालीन दीवान में संगत द्वारा शाम 5:15 बजे से 6:30 बजे तक सुखमणि साहिब जी का पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात भाई साहब भाई नवनीत सिंह जी कथा एवं कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु इतिहास से जोड़ते हुए निहाल करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत गुरु महाराज का अटूट लंगर श्रद्धालु संगत में वितरित किया जाएगा। ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा के सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा ने उक्त कार्यक्रम मे समस्त संगत से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आग्रह किया है।
प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन समागम मंगलवार को।
Leave a comment
Leave a comment


