‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर बैठक आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )शहर में गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गंगापुर (भीलवाड़ा) से आए प्रतिनिधियों द्वारा सोनू इलेक्ट्रिकल्स में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में गौभक्तों और समाजसेवियों ने भाग लेकर गौ रक्षा के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने, गौ रक्षा के लिए सशक्त केंद्रीय कानून बनाने तथा भारतवर्ष में गौ हत्या को पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही गौ माता के संरक्षण हेतु उचित सरकारी अनुदान और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कथा व्यास आनंद कृष्ण शास्त्री महाराज, गंगापुर पूर्व चेयरमेन नंदकिशोर साहू, गौ प्रचारक जगदीश तेली, अंबालाल कुमावत, किशोर राजपाल, गोपाल वैष्णव, कैलाश लड्डा, कन्हैयालाल सोनी, नवनीत कास्ट, गुड्डू दिनवानी, शिव पोरवाल, मनोज शर्मा, मानकचंद जैन, रमेश सोनी, शिवनाथ सिंह, सांवर भील, सांवर जांगिड़, सत्यनारायण प्रजापत, कुलदीप आचार्य एवं नवनीत जांगिड़ सहित गौ भक्त मौजूद थे । बैठक के अंत में सभी मौजूद गौ भक्तो को ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत शपथ दिलाई गई, जिसमें गौ माता की रक्षा, सेवा एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सरकार तक गौ रक्षा से संबंधित मांगों को मजबूती से पहुंचाना है।
गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर बैठक आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


