मंत्री झाबर सिंह खर्रा कल भीलवाड़ा और केकड़ी में, जानें पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा/भीलवाड़ा।
राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पाली जिले के प्रभारी मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को भीलवाड़ा और केकड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ-साथ करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री खर्रा शुक्रवार सुबह 09:30 बजे पाली से प्रस्थान करेंगे और वाया देवगढ़ होते हुए दोपहर 12:30 बजे भीलवाड़ा पहुंचेंगे। यहाँ आजाद नगर, रामधाम रोड स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में आयोजित हो रहे ‘श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव’ में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेंगे।
शाहपुरा होते हुए पहुंचेंगे केकड़ी, करेंगे विकास कार्यों का आगाज
भीलवाड़ा में कार्यक्रम के पश्चात, मंत्री दोपहर 02:15 बजे शाहपुरा होते हुए केकड़ी के लिए रवाना होंगे। वे शाम 04:00 बजे केकड़ी पहुंचेंगे, जहाँ नगर परिषद केकड़ी द्वारा आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पर एक नज़र:
- 12:30 PM: भीलवाड़ा आगमन (शिव महापुराण कथा में सहभागिता)।
- 02:15 PM: भीलवाड़ा से प्रस्थान (वाया शाहपुरा)।
- 04:00 PM: केकड़ी आगमन (विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास)।
- 05:30 PM: केकड़ी से जयपुर के लिए प्रस्थान (वाया मालपुरा)।
- 08:15 PM: जयपुर आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रम (रजवाड़ा पैलेस, जगतपुरा)।
मंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विशेष रूप से केकड़ी में विकास कार्यों की सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।


