*लापिया में 8वें पोषण पखवाड़े का आयोजन, बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच*
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
लापिया में 8वें पोषण पखवाड़े का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांचे हुई ।
प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया डॉ. सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी बनेड़ा श्रीकान्त व्यास एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ. महाराज सिंह के निर्देशानुसार नंद घर आंगनवाड़ी केंद्र लापिया में 8वें पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वर्ष 2026 के पोषण पखवाड़े का विषय “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” रखा गया है। इसके साथ ही कुपोषण को दूर करने और “स्वस्थ बच्चा, मजबूत भारत” की अवधारणा को साकार करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र लापिया की एएनएम पिंकी वैष्णव एवं राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया की आयुर्वेद नर्स रिंकू कुमारी मीणा द्वारा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन, लंबाई एवं एमयूएसी टेप के माध्यम से कुपोषण की जांच की गई।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही, जहां बच्चों के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।


