हैप्पी आवर्स स्कूल में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गईI कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों ने मिलकर बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण करके एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया एवं बाबा साहब की बायोग्राफी , संक्षिप्त डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से बच्चों को स्मार्ट बोर्ड पर दिखाई गई , साथ में संविधान का निर्माण किस प्रकार हुआ इसके संदर्भ में भी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया I
फिल्मों के प्रदर्शन के बाद बच्चों से
बाबासाहेब एवं संविधान के संदर्भ में बच्चों से प्रश्न पूछे गए एवं सही उत्तर देने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया I डायरेक्टर दिनेश छतवानी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने एवं अस्पृश्यता की घोर निंदा करते हुए इसका पुरजोर विरोध किया। इस अवसर पर क्लास 1st से 8th तक के बच्चों ने सुंदर ड्राइंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया एवं सभी के सामने उसका प्रदर्शन भी किया व सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गए
कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का डायरेक्टर दिनेश कुमार छतवानी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को वाचन करवाया गया।
हैप्पी आवर्स स्कूल में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई।
Leave a comment
Leave a comment


