भाविप शाखा द्वारा बरुथिनी एकादशी पर की गौ सेवा।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा बरुथिनी एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की। परिषद संरक्षक कन्हैया लाल सोनी के सानिध्य में प्रभारी मीनाक्षी भाटिया,ओम प्रकाश शर्मा,किशोर राजपाल, ,अनुराग चौधरी , प्रेम चन्द दिनवानी गुड्डू भाई, जितेंद्र हेमनानी आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि परिषद द्वारा प्रति एकादशी गौमाता की सेवा हेतु परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित होकर गौ माता का आशीर्वाद लेते है। परिषद परिवार द्वारा रोपित पौधों की सार सम्भाल कर गौमाता की सेवार्थ राशि भेंट की
परिषद द्वारा एकादशी के अतिरिक्त श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर निरंतर सेवाएं दी जा रही हैं। गौ उपचार केंद्र के सचिव मुकेश शर्मा द्वारा केंद्र पर गौ माता की सेवार्थ कार्यों के लिए परिषद परिवार का आभार ज्ञापित किया।
भाविप शाखा द्वारा बरुथिनी एकादशी पर की गौ सेवा।
Leave a comment
Leave a comment


