भीलवाड़ा: अमावस्या पर सेवा का संकल्प, राजस्थान जन मंच ने 90 परिवारों को उपलब्ध कराया निशुल्क राशन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 17 अप्रैल।
नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को दोहराते हुए राजस्थान जन मंच द्वारा अमावस्या के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल की गई। संगठन की ओर से काशीपुरी रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले 90 निर्धन परिवारों को निशुल्क आटे के कट्टे वितरित किए गए।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति में हुआ वितरण
राशन वितरण का यह कार्यक्रम बाबा धाम मंदिर के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कैलाश सोनी ने की, जबकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँची मदद
समाज के अंतिम छोर पर खड़े निर्धन परिवारों की मदद के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को 5 किलो आटे का कट्टा भेंट किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अमावस्या जैसे पवित्र दिन पर गरीबों की सेवा करना ही वास्तविक धर्म है।
ये रहे उपस्थित
इस सेवा कार्य के दौरान भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक रामपाल सोनी, योगेंद्र सिंह छापरेल, शिव प्रकाश चन्नाल, रामचंद्र मूंदड़ा और जयनारायण जोशी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
📸 सागर स्टूडियो: आपकी यादों को दे एक सिनेमैटिक पहचान! 🎥 9667171141
क्या आप अपने खास पलों को यादगार बनाना चाहते हैं? शाहपुरा का भरोसेमंद नाम “सागर स्टूडियो” (Sagar Photography & Cinematography) लेकर आया है आपके लिए बेहतरीन फोटोग्राफी सेवाएं।
- विशेषताएं:
- अत्याधुनिक Cinematic Videography और फोटोग्राफी।
- शादी, सगाई और सभी मांगलिक कार्यक्रमों की प्रोफेशनल कवरेज।
- आकर्षक Watermark और प्रीमियम एडिटिंग।
- प्रोफेशनल और क्रिएटिव टीम।
आज ही अपनी बुकिंग के लिए संपर्क करें!
📍 सागर स्टूडियो, शाहपुरा (भीलवाड़ा)
आपकी खुशियाँ, हमारी जिम्मेदारी।


