*संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन , प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार ने किया कार्यक्रम को संबोधित*
*भीलवाड़ा से कई कार्यकर्ता हुए सम्मिलित*
*जयपुर (( KK Bhandari ))*
👉भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जयपुर स्थित पीसीसी कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा “संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन” में भीलवाड़ा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कई कार्यकर्ता पहुंचे पी,सी,सी जयपुर कार्यक्रम में हुए सम्मिलित ।
इकबाल शाह ने बताया कि जयपुर कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने कहा कि आज भारत का प्रत्येक नागरिक जिस स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहा है, चाहे वह रोजगार चुनने की आज़ादी हो, अपने धर्म का पालन करने का अधिकार हो या अपनी जीवनशैली के अनुसार खाने-पीने की स्वतंत्रता, यह सब बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की देन है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। इस अवसर पर विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों, सोशल मीडिया टीम तथा असम विधानसभा
चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष जफर हुसैन टॉक को शाल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक सफल बनाया। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक जिले में “सद्भावना सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे, ताकि सामाजिक एकता और भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जफर हुसैन टॉक, प्रदेश सचिव अली मंसूरी, शहर जिला अध्यक्ष हामिद रंगरेज, भीलवाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह , आरिफ खान कायमखानी , सोनू खान कायमखानी,ओर आरिफ बिसायती, ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जयपुर पीसीसी कार्यालय पर पुष्प अर्पित किए गए । भीलवाड़ा के सभी अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एम डी चोपदार का आभार व्यक्त किया
जिसमें जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल, पीसीसी सचिव ताराचंद सैनी, महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी, आरसी चौधरी, एडवोकेट शगीर अहमद एवं प्रोफेसर हसीना सहित कई वरिष्ठ नेता मंचस्थ रहे। सभी वक्ताओं ने अल्पसंख्यक विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन लियाकत अली झालावाड़ एवं सलमा पिनारा द्वारा किया गया।![]()


