विश्व रेड क्रॉस दिवस पर हेनरी ड्यूनेट को किया याद, मानव सेवा का लिया संकल्प
गुलाबपुरा में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का आयोजन, जल मंदिर संचालक राधेश्याम चौहान का सम्मान
गुलाबपुरा | रामकिशन वैष्णव
स्थानीय इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सालय में सोसाइटी के सम्मानित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के संस्थापक का 198वां जन्मदिन मनाया गया तथा मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सोसाइटी के संरक्षक पुरुषोत्तम नुवाल ने बताया कि संस्था वर्ष 1994 से शहर में सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानव सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए रेड क्रॉस की स्थापना का इतिहास भी विस्तार से बताया।
इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष तेजमल बुरड़, वाइस चेयरमैन जीएल यादव तथा डॉ. भूपेंद्र त्रिवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं सरला नुवाल ने भजन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।
बैठक एवं स्नेहभोज की व्यवस्था विपिन मेहता और नवनीत काष्ट द्वारा संभाली गई। कार्यक्रम के अंत में सचिव हनुमान प्रसाद सोमानी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बीएसएनएल ऑफिस के बाहर रेड क्रॉस जल मंदिर का संचालन कर रहे राधेश्याम चौहान का शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस दौरान रामकुमार चौधरी, सुभाष जोशी, नंदलाल तोषनीवाल, गोपाल जागेटिया, दिलीप दाधीच, दिनेश राठी, नवीन गग्गड़, सुरेंद्र चौधरी, सुगन जायसवानी, हेमंत कुमार कुम्भकार, महादेव प्रसाद मुंदड़ा, रामदयाल सोमानी, महावीर सिंह, नवल सिंह चपलोत, महावीर प्रसाद काल्या, प्रेम शंकर शर्मा, जयदेव देवपुरा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रश्मि मेम, इंद्रचंद टेलर, कृपाराम भूतड़ा, रामकिशन त्रिपाठी, कैलाशचंद्र लड्ढा, ज्ञान स्वरूप जैन, अनिल कुमार सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, गजेंद्र मारू, राजाराम गांधी एवं सरोज टाटीवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


