राष्ट्रीय लोक अदालत में 1318 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण, 2.79 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित
गुलाबपुरा तालुका में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, बिजली एवं न्यायालयीन मामलों का हुआ समाधान
गुलाबपुरा | रामकिशन वैष्णव
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को तालुका गुलाबपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयीन एवं प्रि-लिटिगेशन मामलों का आपसी समझाइश और राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु दो बैंचों का गठन किया गया। प्रथम बैंच में अध्यक्ष विनोद कुमार वाजा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा सदस्य युगल किशोर व्यास रहे। वहीं द्वितीय बैंच में अध्यक्ष पुलकित शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सदस्य दिव्यराज सिंह चूंडावत, उपखंड अधिकारी ने पक्षकारों के मध्य समझाइश कर मामलों का समाधान करवाया।
लोक अदालत में , , बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा एवीवीएनएल के अधिकारियों सहित न्यायालय कर्मचारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन के कुल 871 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 25 मामलों का निस्तारण कर 51 लाख 13 हजार 500 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। वहीं अपर जिला एवं सेशन न्यायालय में कुल 92 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 19 मामलों का निस्तारण कर 1 करोड़ 66 लाख 15 हजार रुपए के अवार्ड पारित किए गए।
इनमें एक महत्वपूर्ण प्रकरण पारसी देवी बनाम अजय में द्वारा 62 लाख 50 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया गया। कंपनी की ओर से अधिवक्ता कमल जीनगर उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में कुल 1944 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 1274 प्रकरणों का निस्तारण कर 61 लाख 95 हजार 976 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।
इस प्रकार तालुका गुलाबपुरा में कुल 1318 प्रकरणों का राजीनामे के माध्यम से निस्तारण करते हुए कुल 2 करोड़ 79 लाख 24 हजार 476 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।
तालुका सचिव श्रीमती सुनीता चौधरी ने राष्ट्रीय लोक अदालत की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल से आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हुआ है।


