मातृत्व दिवस पर भाविप शाखा ने किया वृक्षारोपण
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा द्वारा मातृत्व दिवस के अवसर पर एसटीसी क्वार्टर परिसर में पूर्व में रोपित पौधों की सार-संभाल के साथ नवीन पौधारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” प्रकल्प का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व में लगाए गए पौधों की सफाई एवं देखभाल की गई तथा टैंकर के माध्यम से पानी की व्यवस्था की गई। साथ ही पौधों की नियमित देखरेख सुनिश्चित करते हुए पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए।
शाखा के पर्यावरण संयोजक अनुराग चौधरी ने बताया कि इस वर्ष एक सघन वन विकसित करने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर राजस्थान मध्य प्रांत पर्यावरण संयोजक दिनेश छतवानी, शाखा अध्यक्ष संपत व्यास, सचिव सूरज करण लड्ढा, शिव कुमार डाड, किशोर राजपाल, सुगन चंद जैसवानी, कैलाश लड्ढा एवं नवनीत काष्ट सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


