नया गोविंदपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, आज सजेगी विशाल भजन संध्या

Published On:

Date:

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

नया गोविंदपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, आज सजेगी विशाल भजन संध्या

फूलों से सजे रथों में विराजे ठाकुरजी, जयकारों से गूंजा पूरा गांव

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा। नया गोविंदपुरा एवं ऊपर खेड़ा क्षेत्र में आयोजित धार्मिक आयोजन “एक शाम गोविंदपुरा व बाडिया श्याम ठाकुरजी के नाम” के तहत रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बाडिया श्याम ठाकुरजी, गोविंदपुरा श्याम ठाकुरजी, श्री गुड़ा देवजी एवं बामणिया भेरूनाथजी की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र रहीं।

शोभायात्रा में बाडिया श्याम, गुड़ा श्याम देवनारायण भगवान एवं गोविंदपुरा श्याम ठाकुरजी को फूलों से सुसज्जित रथों में विराजमान कर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। इस दौरान बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर धार्मिक उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

गांव के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा रथों में विराजमान ठाकुरजी का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जय श्री श्याम, देवनारायण भगवान एवं भेरूनाथजी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन के दौरान महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन समिति के अनुसार रात्रि 8 बजे के बाद विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार प्रेमशंकर जाट एवं अनिता जांगिड़ एंड पार्टी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सोहनलाल कुमावत, राधेश्याम कुमावत, नारायण कुमावत, कमलेश कुमावत एवं महावीर कुमावत सहित ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

— मोनू एस. छीपा
संपादक, The Voice of Rajasthan

Leave a Comment

Related News