महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन चंद्रशेखर आजाद नगर का भव्य आयोजन, शिव अभिषेक के साथ शोभायात्रा पर की पुष्प वर्षा ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141*

Published On:

Date:

भीलवाड़ा, 23 जून। महेश नवमी पर्व के अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन चंद्रशेखर आजाद नगर द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। संगठन के युवा अध्यक्ष अंकित सोमानी एवं मंत्री शुभम सोमानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

पर्व के अवसर पर प्रातःकाल स्थानीय शिवालय में भगवान शिव का विधि-विधान के साथ अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महेश का स्मरण करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

सायंकाल माहेश्वरी समाज द्वारा निकाली गई भव्य महेश नवमी शोभायात्रा का माहेश्वरी युवा संगठन चंद्रशेखर आजाद नगर द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में भगवान महेश की आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और श्रद्धालुओं का उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा। धार्मिक जयघोषों के बीच पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर कमलेश काबरा, चंदा जागेटिया, ललिता राठी, दिनेश हेडा, रामनिवास समदानी, श्याम सुंदर सोमानी, रमेश जागेटिया, अशोक बसेर, राहुल सोमानी, अभिषेक जागेटिया, अशोक नौलखा, मितेश सोडाणी, अनिल जेथलिया, आशीष काबरा, हसमुख हेडा, अभिषेक कचोलिया, गिरिराज महेश्वरी, नीतू महेश्वरी, पूजा सोमानी, आभा सोमानी, भगवतीलाल गदिया, विजय बाहेती, रीना बाहेती एवं सत्यनारायण तोतला सहित माहेश्वरी युवा संगठन, महिला संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन शक्ति एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही महेश नवमी पर्व की सभी समाजबंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान

Leave a Comment

Related News