भीलवाड़ा।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान में संगठनात्मक मजबूती और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मोर्चा प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल द्वारा 23 जून से 6 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण अभियान के लिए घोषित प्रदेश स्तरीय टीम में रोशन मेघवंशी को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन में उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग को देखते हुए की गई है। प्रदेश सह संयोजक के रूप में वे पूरे राजस्थान में प्रशिक्षण अभियान के सफल संचालन, समन्वय तथा कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों ने रोशन मेघवंशी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में डिजिटल प्रशिक्षण अभियान अधिक प्रभावी एवं सफल सिद्ध होगा। संगठन के इस निर्णय को अनुसूचित जाति मोर्चा के विस्तार और कार्यकर्ताओं के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
