विधायक सांखला ने श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे हाई मास्क लाइट का किया शुभारंभ।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री माधव गौ उपचार केंद्र में विधायक जब्बर सिंह सांखला ने हाई मास्क लाइट का शुभारंभ किया । विधायक सांखला द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है। इस अभियान को बढ़ाते हुए श्री माधव गौ उपचार केंद्र परिसर में पौधारोपण किया गया। भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने उपचार केंद्र में श्यामप्रसाद मुखर्जी की जयंती भी मनाई गई । विधायक जब्बर सिंह सांखला ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को महान शिक्षाविद, चिंतक और राष्ट्रवादी व्यक्तिव बताते हुए धारा 370 समाप्ति हेतु उनको प्राणों के बलिदान को कार्यकर्ताओ के लिये प्रेरणा स्त्रोत बताया । श्री माधव गौ उपचार संस्था के संरक्षक किशोर राजपाल ने उपचार केंद्र के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र एवम् श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक सांखला का मेवाड़ी पगड़ी, दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष शिवनाथ सिंह, जिला महामंत्री पीयूष मेवाड़ा, मंडल उपाध्यक्ष विकास आचार्य, चन्द्रशेखर मेवाड़ा श्री माधव गौ उपचार समिति अध्यक्ष प्रेमचंद दिनवानी, उपाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल लाल वैष्णव, बालू लाल काल्या माणक चंद जैन,
कन्हैया लाल सोनी,
मानक चन्द जैन, गोविंद राम लोहार, मुकेश सेवक, सांवर लाल भील, सांवर लाल जांगिड, बंशीलाल सोनावा, मंगल सिंह , शुभम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति सचिव मुकेश कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
