जयकारो के साथ बाबा बर्फानी अमरनाथ के लिए 16 तीर्थ यात्री हुए रवाना।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय क्षेत्र से पवित्र धार्मिक तीर्थ अमरनाथ के लिए 16 सदस्य श्रद्धालुओ का दल बाबा बर्फानी के जयकारो के साथ हुए रवाना। सभी तीर्थ यात्रियों ने श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर मे दर्शन किए। पूर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर ने सभी 16 सदस्यीय श्रद्धालुओ को भगवा दुपट्टा पहनाकर मंगलकामनाओं के साथ बाबा रवाना किया। अमरनाथ तीर्थ यात्रियों मे हरीश शर्मा,संजय गुर्जर, योगेश त्रिवेदी, दीपक शर्मा, शांतिलाल, प्रकाश सिंधी, तरुण लक्षकार, सुनील वैष्णव, विवेक सारड़ा, लोकेश सिसोदिया, महावीर टेलर, देवेंद्र कुमार, परमेश्वर, रोहित चौधरी, सुनील कुमार व फतेहराज कुमावत सहित शामिल है। इस दौरान पुजारी उमाशंकर शर्मा, कमल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सुशील पालडेचा, राकेश टेलर, तुषार शर्मा, आशा शर्मा, प्रियंका शर्मा सहित ने यात्रियों को दुपट्टा पहनाकर यात्रा को शुभकामनाएं दी।
