भीलवाड़ा: शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला संगठन को मिली नई कमान, रेखा धूत बनीं अध्यक्ष
भीलवाड़ा। शास्त्री नगर माहेश्वरी भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला संगठन के सत्र 2026–29 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
प्रचार-प्रसार मंत्री मधु मोदी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश विधान समिति की संयोजिका प्रीति लोहिया एवं जिला सचिव निशा काकानी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात महेश वंदना की गई और कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतीक्षा मेलाना ने किया। समारोह में राधा न्याति, अंकिता राठी एवं शांता मंडोवरा मंचासीन रहीं, जिनका संगठन की ओर से स्वागत किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष ने सौंपा कार्यभार
समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष मधु समदानी ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निवर्तमान कार्यकारिणी को सम्मानपूर्वक विदाई भी दी गई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन:
समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ के साथ नई टीम का कार्यभार संभाला गया:
- अध्यक्ष: रेखा धूत
- सचिव: विनीता तापड़िया
- उपाध्यक्ष: शोभा मालू एवं प्रतीक्षा मेलाना
- कोषाध्यक्ष: विजयलक्ष्मी समदानी
- संगठन मंत्री: राज महेश्वरी
- संयुक्त मंत्री: प्रफुल्ला राठी एवं भावना राठी
- सांस्कृतिक मंत्री: स्नेहलता जागेटिया
- सह-कोषाध्यक्ष: विष्णुकांता गटयाणी
कार्यक्रम में संगठन की 11 विभिन्न समितियों की संयोजिकाओं की घोषणा की गई। साथ ही, बोर्ड मेंबर्स का भी विशेष सम्मान किया गया। अंत में सचिव विनीता तापड़िया ने उपस्थित अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
