धनोप माता मेला समाप्त,भक्तों को ज्वारा वितरण किया।

Published On:

Date:

धनोप माता मेला समाप्त,भक्तों को ज्वारा वितरण किया।
राजेश शर्मा धनोप।
शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर परिसर में अमावस्या मंगलवार से चल रहे 11 दिवसीय मेले का समापन शुक्रवार दशमीं को ज्वारा विसर्जन के साथ हुआ। दशमीं शुक्रवार को दोपहर 12:15 विधि विधान के साथ पंडित शिव शर्मा डोंहरिया ने अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत व पुजारी रामप्रसाद पंडा के सानिध्य में पूजा-अर्चना की। पुजारी रामप्रसाद पंडा द्वारा समापन आरती के साथ ज्वारा वितरण कर मेले का समापन किया गया। नवरात्र में चल रही अखंड ज्योत में शुद्ध करने के लिए दिए गए चौकी, मादलिया को पुजारी ने भक्तों को वापस लौटए। वही भैरवनाथ के बाहरी हवाओ का शिकार हुए पीड़ित भक्तों ने नवरात्रा में दोनों समय सुबह-शाम आरती में हाजिरी दी उनका भी समापन आरती के बाद उतारा हुआ। नवरात्रि में 9 दिन नवरात्रा करने वाले मंदिर परिसर में रुके श्रद्धालु वापस अपने निवास स्थान पहुंचे।मंदिर परिसर में मेला समापन के बाद सन्नाटा छाया बाहर से आये हुए अस्थाई दुकानदार भी अपनी दुकानों को समेट वापस लौटे।

Related News