आर्य समाज शाहपुरा में एडवोकेट स्व. जयंत ओझा का पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया
शांति यज्ञ व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दी श्रद्धांजलि, विश्व शांति और लोककल्याण की कामना
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। आर्य समाज शाहपुरा के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एडवोकेट स्व. जयंत ओझा का पुण्य स्मृति दिवस उनके निज आवास पर श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिजनों एवं आर्य समाज के सदस्यों ने यज्ञ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
आर्य समाज के मंत्री सुनील बेली ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्तिवाचन और प्रार्थना मंत्रों के पाठ के साथ हुई। इसके पश्चात अमन ओझा, नमन ओझा तथा परिजनों द्वारा स्व. जयंत ओझा की पुण्य स्मृति में शांति यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें श्रीसूक्तम और बलिवैस्वदेव यज्ञ के मंत्रों से आहुतियां दी गईं।
यज्ञ और प्रार्थना के माध्यम से लोककल्याण, विश्व में सुख-शांति, आरोग्य और योगक्षेमकारी स्वाधीनता की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने स्व. जयंत ओझा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान गोपाल राजगुरु, कन्हैयालाल आर्य, राधेश्याम अग्रवाल, सत्यनारायण तोलम्बिया, अखिल व्यास, अशोक भारद्वाज, सुनील चेचाणी, देवेंद्र सर्वा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे और यज्ञ में आहुति देकर श्रद्धांजलि दी।
— मोनू सुरेश छीपा


