भक्तों ने श्री बालाजी के चढ़ाया 700 ग्राम चांदी का मुकुट।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर मे भक्तो ने चांदी का मुकुट चढाया।
महंत पवनदास वैष्णव ने बताया की
भक्तों की अटूट श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक स्वरूप श्री बालाजी महाराज को चांदी का 700 ग्राम का चांदी का मुकुट अर्पित किया । महंत वैष्णव ने बताया है की,यह मुकुट केवल धातु का नहीं, बल्कि भक्तों की निष्ठा, समर्पण और आशीर्वाद का प्रतीक है व चांदी का मुकुट चढ़ाने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है तथा संकटों का नाश होता है। इस अवसर पर पुजारी अजय वैष्णव, नानूराम मेवाड़ा, पवन मेवाड़ा, आशीष कुमावत, हेमंत कुमार धोबी,महावीर लढा पार्षद, संजय राठी, जितेंद्र अग्रवाल सहित भक्तजन मौजूद थे।
भक्तों ने श्री बालाजी के चढ़ाया 700 ग्राम चांदी का मुकुट।
Leave a comment
Leave a comment


