श्री गणेश मंदिर मे भक्तों ने पूजा अर्चना कर महाभोग लगाया।
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय बस स्टेंड स्थित श्री सिद्ध गणेश मंदिर पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर महाभोग प्रसाद का भोग लगाया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरसिंह चौहान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मधुसूदन पारिक, भाजपा नगर पूर्व अध्यक्ष इंदरचंद चपलोत, गोविन्द मेवाड़ा, गोपाल सिंह चौहान, गोपाल सैन, सम्पत सैन, विजय सिंह चौहान, महावीर जागींड, महेंद्र सिंह, अशोक जैन, राजेंद्र सिंह, सहित कई भक्त मौजूद थे।


