क्षेत्र के जन जन के आस्था का केन्द्र श्री गुलाब बाबा की धूणी का प्रसिद्ध मेला सोमवार को भरेगा।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय क्षेत्र का प्रसिद्ध विशाल गुलाब बाबा की धूणी का मेला सोमवार को भरेगा। मेले की पूर्व संध्या मे रविवार को भजन कीर्तन आयोजित होगा। क्षेत्र मे आस्था का केन्द्र गुलाब बाबा की धूणी पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेला लगेगा। गुलाब बाबा की धूणी के नाम से ही गुलाबपुरा शहर का नाम पडा है, वर्तमान मे महंत श्री मिश्री नाथ जी महाराज श्री गुलाब बाबा की पूजा अर्चना सेवा कर रहे है। पूर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर ने बताया की जन जन की आस्था का केन्द्र गुलाब बाबा की धूणी के मेले मे दुर दराज से हजारों की संख्या मे श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेने आते है, गुलाब बाबा के मंदिर मे धूणी मे कई वर्षों से अनवरत अग्नि प्रज्वलित रहती है व धूणी की भस्म भभूति से कई असाध्य रोगों से लोगो को फायदा मिलता है व गुलाब बाबा ने कई चमत्कार किऐ है, जिनकी पुराने लोगों के मुँह से बातें सुनी जा सकती है, श्री गुलाब बाबा का जीवन परिचय महंत मिश्री नाथ जी महाराज श्रद्धालुओ को सुनाते रहे है। प्रशासन द्वारा मेले की सभी तरह की तैयारी की जा रही है। अब की बार खारीनदी मे अभी भी पानी की आवक जारी रहने से बिजयनगर आने जाने वाले लोगों के लिए दोनों रास्ते बंद होने से नेशनल हाइवे पुलिया से आना पडेगा।
क्षेत्र के जन जन के आस्था का केन्द्र श्री गुलाब बाबा की धूणी का प्रसिद्ध मेला सोमवार को भरेगा।
Leave a comment
Leave a comment


