भीलवाड़ा को मिली बड़ी सौगात: 20 करोड़ की लागत से बना ‘आनंदम भवन’ शुरू, फाइव स्टार सुविधाओं से है लैस
रामपाल सोनी के सानिध्य में हुआ उद्घाटन; आधुनिक आर्किटेक्चर और लग्जरी सुविधाओं का अद्भुत संगम।
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 27 जून 2026: भीलवाड़ा जिला महेश सेवा निधि द्वारा निर्मित ‘श्रीमती केसरबाई बद्रीलाल सोनी माहेश्वरी आनंदम भवन’ का भव्य उद्घाटन आज विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। समाज के गौरव के रूप में स्थापित यह भवन अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और वास्तुकला के लिए चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
भवन के अध्यक्ष रामपाल सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी, मंत्री प्रहलाद लढ्ड़ा, भवन निर्माण प्रभारी सत्यनारायण मुन्दडा एवं ट्रस्टी अशोक बाहेती की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ भवन को समाज को समर्पित किया गया।
आनंदम भवन की मुख्य विशेषताएं:
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि मात्र 2 साल के रिकॉर्ड समय में 48 हजार स्क्वायर फीट में बनकर तैयार इस तीन मंजिला इमारत में फाइव स्टार होटल जैसी सुख-सुविधाएं उपलब्ध हैं:
- आधुनिक आवास: 60 वातानुकूलित लग्जरी कमरे।
- इवेंट स्पेस: 2 विशाल बैंक्विट हॉल और 15 हजार स्क्वायर फीट का हरा-भरा लॉन।
- सुविधाएं: 5 अत्याधुनिक लिफ्ट और 14 हजार स्क्वायर फीट का विशाल बेसमेंट।
- डिजाइन: आर्किटेक्चर और इंटीरियर तकनीक का बेहतरीन समावेश।
यह भवन अब बुकिंग के लिए उपलब्ध है। महेश सेवा निधि ने इसे आधुनिक तकनीक और कला के श्रेष्ठ मिश्रण के रूप में तैयार किया है, जो भीलवाड़ा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
