राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा के होनहार तैराकों का चयन, 3 जुलाई से उदयपुर में दिखाएंगे दम

Published On:

Date:

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा के होनहार तैराकों का चयन, 3 जुलाई से उदयपुर में दिखाएंगे दम

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा, 27 जून। राजस्थान तैराकी एसोसिएशन के तत्वावधान में 3 से 8 जुलाई 2026 तक उदयपुर स्थित में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा जिले के प्रतिभावान तैराकों का चयन कर लिया गया है।

आयोजन सचिव सचिन राकेश वर्मा ने बताया कि हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सभी चयनित तैराकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 29 जून 2026 तक अपना यूआईडी कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज शाहपुरा तरणताल में अनिवार्य रूप से जमा करवाएं, ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

भीलवाड़ा तैराकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश बुलिया ने बताया कि चयनित तैराक आगामी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित तैराकों की सूची

वर्ग-1 (जूनियर):
आदित्य लक्षकार, प्रियांशु बैरवा, शिवदेव सिंह, श्रेयांस शर्मा, दक्ष ओझा, माया खटीक, स्वस्ति कंवर राणावत, सुमन मीणा एवं विद्या कुमारी मीणा।

वर्ग-2:
शुभम गाँचा, आदित्य उपाध्याय, रिद्ध्म गौड़, हिमांशु गौड़, विजय गुर्जर, अनिकेत सेन, विकास जाट, दीपक मीणा, लोकेंद्र सिंह खंगारोत, मिष्ठी शर्मा, आलिया खान, स्वाति मुँडेतिया, प्रीति माली, निहारिका राठौड़, प्रियंका माली एवं रामघनी कहार।

वर्ग-3 (सब जूनियर):
विश्व प्रताप सिंह, अभिज्ञान चतुर्वेदी, पराग उपाध्याय, वैभव माली, निकुंज गौड़, छायांक आचार्य, आशाराम जाट, नितिन आचार्य, आफताब कायमखानी, अवन्तिका ओझा, अदिति खोईवाल, ऊर्जा प्रसाद, मनु श्री चौहान, अंजली कहार, आराध्या व्यास एवं लक्षिता माली।

वर्ग-4:
अकील खान, देवराज माली, तेज सिंह राणावत, कृष्णा कहार, कल्पना कहार, सुयश गुर्जर, शावना राणावत, अक्षिता माली, राधिका शर्मा एवं जोया बानू।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों से जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तैराक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे।

— मोनू सुरेश छीपा

Leave a Comment

Related News