राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 1098 प्रकरणों का राजीनामा से निस्तारण किया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) न्यायालय मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमे आपसी समझाईश, राजीनामा से विभिन्न प्रकरणो के मामले निपटाये गए। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को तालुका गुलाबपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दो बेंचों का गठन किया गया जिसमें प्रथम बैंच के अध्यक्ष विनोद कुमार वाजा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, गुलाबपुरा व सदस्य सुरेश दाधिच तथा द्वितीय बैंच के अध्यक्ष पुलकित शर्मा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलाबपुरा, व सदस्य दिव्यराज सिंह चुण्डावत उपखण्ड अधिकारी, गुलाबपुरा द्वारा मामलों में समझाईश कर पक्षकारन के मध्य राजीनामे करवाये गये। लोक अदालत में एस.बी.आई. बैंक, बैंक ऑफ बडोदा, तथा बडोदा राजस्थान क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक के अधिकारीगण, एवीवीएनएल के अधिकारीगण न्यायालय के कर्मचारी तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन के कुल 1038 प्रकरणों मे से 62 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें राशि 1,01,42,040/- रूपये के अवार्ड पारित किये गये तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायालय, गुलाबपुरा के कुल 120 प्रकरण रखे गये जिनमें से 52 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें 1,89,76,726 / के अवार्ड पारित किये गये, द्वितीय बैंच मे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलाबपुरा के कुल 2390 प्रकरण रखे गये जिसमें से 984 प्रकरणों का निस्तारण कर 66,08,647/- रूपये के अवार्ड पारित किये गयें, इस प्रकार गुलाबपुरा तालुका में कुल 1098 प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया गया, जिनमे कुल अवार्ड राशि 3,57,27,413/- रूपये के अवार्ड पारित किये गये। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी तालुका सचिव सुभाष भामू द्वारा प्रदान की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 1098 प्रकरणों का राजीनामा से निस्तारण किया गया।
Leave a comment
Leave a comment


