संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 वर्षीय छात्र वर्ग का आयोजन 15 सितंबर से
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय मिंडोलिया में होगा जिसकी पूर्व तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रतियोगिता को निर्विघ्न रूप से संपन्न करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंप गई । प्रधानाध्यापक परमेश्वर लाल कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता में अजमेर संभाग के भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, नागौर, कुचामन – डिडवाना, ब्यावर जिले की लगभग 50 टीमें भाग लेगी जिसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा । पंच दिवसीय प्रतियोगिता में भामाशाहों द्वारा भोजन, आवास एवं पुरस्कार की व्यवस्था की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरपंच गोपाल बेरवा, अध्यापक जगदीश प्रसाद खटीक, मदन लाल रेगर, शिवचरण शर्मा, कुलदीप सिंह, डॉ परमेश्वर प्रसाद कुमावत, ओम प्रकाश कुमावत, महावीर प्रसाद प्रजापत, महेंद्र कुमार कोली, खेमराज कुमावत, गोपाल तेली, सोनू मीणा, सतार मोहम्मद, नरेन्द्र डाडैया, हरि ओम शर्मा ।


