शाहपुरा के जिला अस्पताल में गार्ड के साथ मारपीट, पर हंगामा। *चिकित्सा सेवाओं का किया बहिष्कार*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा के जिला अस्पताल में हंगामा।
सुरक्षा कारणों को लेकर मचा बवाल।
कर्मचारी आए बहार, चिकित्सा सेवाओं का किया बहिष्कार।
गार्ड के साथ मारपीट, आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग़।
अस्पताल में चौकी स्थापित करने की मांग।
शाहपुरा 13 सितंबर 2025। शाहपुरा जिला चिकित्सालय में शनिवार को सुरक्षा कारणों को लेकर हंगामा मच गया। अस्पताल में बवाल जब मचा एक भर्ती रोगी से मिलने आया युवक चिकित्सकों के राउंड के दौरान अंदर प्रवेश करने लगा। गार्ड द्वारा मना करने पर युवक ने गार्ड से मारपीट कर दी। इस घटना को लेकर सभी चिकित्साकर्मी उखड़ गए और अल्प समय के लिए अस्पताल से बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे।
मेडिकल ऑफिसर डॉ अशोक जैन से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रदर्शन के रहे कर्मियों ने बताया कि रोगियों के साथ आने वाले परिजन आए दिन अव्यवस्था फैलाते हैं और चिकित्सा कर्मियों एवं चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार, झगड़ा-फसाद की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
शनिवार को दो गार्डों के साथ कुछ परिजनों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। इस घटना से नाराज कर्मचारियों ने चिकित्सा सेवाओं का अल्प समय के लिए बहिष्कार कर अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की और अस्पताल प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की।


