श्री बालाजी के विशाल भजन संध्या सोमवार को व मेला मंगलवार को भरेगा।

Published On:

Date:

श्री बालाजी के विशाल भजन संध्या सोमवार को व मेला मंगलवार को भरेगा।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
श्री संकट मोचन बालाजी के विशाल भजन संध्या सोमवार को व मेला मंगलवार को भरेगा। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है कि सोमवार को आयोजित होने जा रही है विशाल भजन संध्या, जिसमें सुप्रसिद्ध गायक कलाकार बबलू राजस्थानी, रेखा शर्मा, छोटा राजू रावल अपनी मधुर और भक्ति से भरी प्रस्तुतियों से भक्तों का मन मोह लेंगे। मंगलवार को श्री बालाजी महाराज का वार्षिक मेला आसोज सुदी दशमी का 66 वा,भव्य मेला आयोजित होगा, जिसमें आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिलेगा। गुलाबपुरा शहरी क्षेत्र का दूसरा धार्मिक बड़ा मेला मेले में दुर दराज से दर्शन आरती बालाजी के दर्शन एवं आरती का लाभ लेने हेतु बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ श्रद्धालू आतें है।

Leave a Comment

Related News