पंचपरिवर्तन से होगा राष्ट्र का उत्थान = कमल किशोर।

Published On:

Date:

पंचपरिवर्तन से होगा राष्ट्र का उत्थान = कमल किशोर।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) गुलाबपुरा खण्ड के सोडार मण्डल में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैंकड़ों स्वयंसेवकों द्वारा पथसंचलन निकाला गया। खंड कार्यवाह रमेश पाराशर ने बताया कि संघ इस वर्ष शताब्दी वर्ष मना रहा है इस उपलक्ष्य में मंडल स्तर पर पथ संचलन निकाले जा रहे है ।पथ संचलन सीनियर स्कूल से प्रारंभ होकर बस स्टैंड ,चारभुजा मंदिर,रामदेव जी मंदिर होते हुए पुनःसीनियर स्कूल पहुंचकर सम्पन्न हुआ । संचलन का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया ।बौद्धिक कार्यक्रम में जिला कार्यवाह कमल किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन,स्वदेशी,नागरिक शिष्टाचार,पर्यावरण के बारे में बताते हुए कहा कि इनको अपने निजी जीवन,परिवार व समाज में अपनाने से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है।

Leave a Comment

Related News