मां सिद्धिदात्री शक्तिपीठ मंदिर नवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा 11 दिवसीय भव्य विशाल नवरात्रि महोत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
✍️ *मोनू एस.छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 15 सितंबर माँ सिद्धिदात्री शक्तिपीठ मंदिर नवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा 11 दिवसीय भव्य विशाल नवरात्रि महोत्सव 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा कार्यक्रम स्वागत प्रभारी कैलाश सोनी ने बताया कि मेवाड़ में प्रथम बार लगातार 11 दिवसीय धार्मिक आयोजन, कथा,नानी बाई का मायरा ,आध्यात्मिक कार्यक्रम ,गवरी नृत्य ,सनातन संस्कृति को अग्रसर करने वाले कार्यक्रम सहित सभी कार्यक्रम माँ सिद्धिदात्री मंदिर गौशाला प्रांगण आदर्श नगर भीलवाड़ा में आयोजित किए जाएंगे।
आज इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन आदर्श नगर स्थित मां सिद्धिदात्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में किया गया इस कार्यक्रम में
नवरात्रि महोत्सव समिति 2025 के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा,कार्यक्रम स्वागत प्रभारी कैलाश सोनी,कोषाध्यक्ष अमरचंद बांगड़, सहकोषाध्यक्ष प्रकाश सोनी व सदस्य रमेश खटीक,सत्यनारायण पारीक,मनोज सोनी,छगन खटीक,संजय डीडवानिया,तुषार सेन,संजू व्यास आदि सदस्यगण मौजूद रहे तथा महिला मंडल चंदा देवी,विमला पारीक, रुक्मा देवी कोली,राधा देवी सुथार का सहयोग इस कार्यक्रम में मिल रहा है


