भाजपा ग्रामीण मंडल शाहपुरा की कार्यशाला संपन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े की रूपरेखा पर चर्चा
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल शाहपुरा द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने तथा आत्मनिर्भर भारत, व नेक्स्ट जेन GST पर शाहपुरा ग्रामीण मंडल की कार्यशाला जिला उपाध्यक्ष गोपाल तेली के मुख्य आतिथ्य व जीवराज गुर्जर मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता व विधानसभा संयोजक, जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत, वरिष्ठ नेता विमल झंवर, भैरू लुहार, बजरंग सिंह के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
बैठक की शुरुआत में फूलियाँ कलां में हुए हादसे में 7 लोगों की मृत्यु व डूबने से हुई मौत के लिए मृतकों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट की।
बैठक में सेवा पखवाड़ा के मंडल संयोजक सांवर लाल गुर्जर पंचायत समिति सदस्य, सह संयोजक भैरू लाल गाडरी, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के संयोजक कृष्णगोपाल मन की बात के संयोजक भूपेंद्र सिंह ,उदय लाल गुर्जर ,छोटू बना,संदीप पटवारी ,भागचंद खारोल,कैलाश जाट ,कैलाश खाती ,विकास मीणा , विक्रम बंजारा, रामसिंह मीणा,कालू जाट,सरपंच अजय प्रताप सिंह राणावत, सरपंच सत्यनारायण मालू ओम वैष्णव अर्जुन बेरवा सरपंच प्रतिनिधि दयाशंकर गुर्जर,संजय मंत्री,सुरेश भाट,भवर वैष्णव ,प्रेम शकर शर्मा
सहित पार्टी के कई पदाधिकारी सरपंचगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य रूप से आत्मनिर्भर भारत, G.S.T. व्यवस्था में सुधार, और जनसेवा से जुड़े कार्यों को बूथ स्तर तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को सेवा के भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यशाला में उपस्थित सभी नेताओं ने मोदी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा GST कम करने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।



