*सुभाष नगर क्लस्टर कार्यशाला का हुआ समापन* *शैक्षिक समस्याओं के निराकरण में कार्यशालाओं की महती भूमिका – केआरपी मंडोवरा* ✍️ *मोनू एस.छीपा ।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

*सुभाष नगर क्लस्टर कार्यशाला का हुआ समापन*

*शैक्षिक समस्याओं के निराकरण में कार्यशालाओं की महती भूमिका – केआरपी मंडोवरा*

✍️ *मोनू एस.छीपा ।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा;16 सितम्बर/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति व शैक्षिक समस्याओं के निराकरण में कार्यशालाओं की महती भूमिका है, ये बात सुभाष नगर स्कूल में दूसरे दिन आयोजित क्लस्टर कार्यशाला के समापन पर केआरपी महेश मंडोवरा ने कही । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में आज आयोजित क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला के दूसरे दिन समापन पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने शिक्षकों की समसामयिक समस्याओं के निराकरण में क्लस्टर कार्यशालाओं की भूमिका को अति महत्वपूर्ण बताया । विशिष्ट अतिथि कुसुम तोदी ने सभी संभागियों को सक्रिय रूप से कार्यशाला में भाग लेकर फील्ड में आने वाली समस्याओं के निवारण हेतु चर्चा परिचर्चा पर बल दिया ।कार्यशाला के सफल आयोजन में मधु जैन का विशेष सहयोग रहा । कार्यशाला के समापन पर केआरपी मंडोवरा में संभागियों की सक्रिय सहभागिता के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Comment

Related News