*सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला आयोजित*
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भाजपा बदनोर मंडल में सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ । सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम दिनांक 17 सितंबर 2025 देवांश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से शुरू होकर 2 अक्टूबर श्री लाल बहादुर शास्त्री जी और गांधी जी की जयंती पर संपन्न होगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता, सेवा पखवाड़ा के जिला सह संयोजक और भाजपा जिला आईटी संयोजक अजय जी नौलखा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जी रावत ने की। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक गोविंद सिंह जी चुंडावत, सह संयोजक घनश्याम जी सिकलीगर, पूर्व जिला प्रमुख रामचंद्र जी सेन , बदनोर सरपंच राजेंद्र सिंह जी राठौड़, मंडल महामंत्री कैलाश जी टेलर, एससी मोर्चा से घनश्याम जी चंदेल, अल्पसंख्यक मोर्चा से सिकंदर जी अली, शराफत जी, शंकर जी चंदेल, शिवराज जी चंदेल, जगदीश सिंह जी,युवा मोर्चा संयोजक राजेश नाथ जी योगी, ओमप्रकाश जी देवासी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में 17 सितंबर से मंडल में सेवा कार्य, चिकित्सा शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम, गौशाला के कार्यक्रम, रक्तदान कार्यक्रम, एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, संत सम्मान जैसे कार्यक्रम तय किए गए।


