श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में विशाल भजन संध्या आयोजित। मेला आज शाम।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय सब्जी मंडी श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर मे मेला की पूर्व संध्या मे विशाल भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमे बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढकर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजे-बाजे के साथ भक्तों द्वारा ज्योत मंदिर परिसर में लाई गई। इसके पश्चात भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार बबलू राजस्थानी, रेखा शर्मा (उदयपुर) एवं छोटा राजू रावल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। गायक कलाकारों ने श्री संकट मोचन बालाजी महाराज की महिमा का ऐसा बखान किया कि उपस्थित भक्तजन भाव-विभोर हो उठे। भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह पूर्व पार्षद रामकुमार चौधरी, कमलेश महावर, बस्ती राम मिठाई वाले, मुन्ना राम गुर्जर एवं सुवालाल माली बागड़ी सहित मौजूद थे। भजन संध्या मे मंदिर कमेटी द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया व महंत पवनदास वैष्णव का भी सम्मान किया गया।
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में विशाल भजन संध्या आयोजित। मेला आज शाम।
Leave a comment
Leave a comment


