भाविप द्वारा इंदिरा एकादशी पर की गौ सेवा।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा श्राद्ध मास इंदिरा एकादशी पर श्री माधव गौ उपचार केंद्र पर गौ माता की सेवा गुड और चारा खिला कर की। परिषद परिवार द्वारा निरंतर गौ सेवा के प्रकल्प में एकत्रित राशि से रुग्ण और घायल गौ वंश का उपचार और सुविधाओं में सहयोग किया जा रहा है।
प्रभारी मीनाक्षी भाटिया के सानिध्य में किशोर राजपाल , महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया,ज्योति दिनवानी ,भगवती देवी मूंदड़ा, मंजू देवी लखारा, लीला देवी गग़्गड,लाड देवी झवर,सत्यनारायण जागेटिया, राम किशन त्रिपाठी,बुद्धि प्रकाश शर्मा, रतन लाल लखारा, ओम प्रकाश शर्मा ,कृष्ण गोपाल झवर आदि ने सेवा में सहयोग प्रदान किया। प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि परिषद परिवार द्वारा रोपित पौधों की सार संभाल की गई। उपस्थित परिषद सदस्यों द्वारा गौ उपचार केंद्र हेतु राशि सेवार्थ समर्पित की गई।
भाविप द्वारा इंदिरा एकादशी पर की गौ सेवा।
Leave a comment
Leave a comment


