भामाशाह ने बालिका विधालय मे दो कंप्यूटर सेट और एक प्रिंटर भेट किया
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम रूपाहेली कलां मे भामाशाह ओम प्रकाश, गोपाल लाल, रामनारायण,दिनेश बाहेती द्वारा अपने माता जी स्वर्गीय घीसी देवी बाहेती की पुण्य स्मृति में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अत्यंत आवश्यक दो कम्प्यूटर सेट और एक प्रिंटर प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रकाश ने बताया कि बालिका स्कूल सीनियर होने के बाद विद्यालय में कंप्यूटर उपलब्ध नहीं था, कंप्यूटर के बिना विद्यालय में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, इस हेतु विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाह परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान अध्यापक निलेश कुमार सिंह सहित मौजूद थे।
भामाशाह ने बालिका विधालय मे दो कंप्यूटर सेट और एक प्रिंटर भेट किया
Leave a comment
Leave a comment


