69 वीं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता 17/19 वर्ष का हुआ समापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपाहेली कलां में 69 वीं जिला स्तरीय नेटबॉल 17/19 वर्ग छात्र -छात्रा प्रतियोगिता के समापन मुख्य अतिथि हगामी लाल मेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी व पूर्व विधायक आसींद व अध्यक्षता भवानी सिंह राठौड़ सरपंच रूपाहेली कलां,विशिष्टअतिथि गजमल जाट पूर्व उपजिला प्रमुख, भैरु लाल पाराशर, लड्डू बन्ना, नवदुर्गश सिँह( किली बन्ना),SMC, SDMC सदस्य मंजीत सिंह, रमेश पारीक, टीकम चंद खटीक,विभागीय प्रतिनिधि मिश्री लाल खारोल, मुख्य तकनीकी सलाहकार रघुवीर कुमावत थे।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गुर्जर ने अथितियों का स्वागत अभिनन्दन किया। मुख्य अथिति अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेवाड़ा ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि खिलाड़ियों को एकाग्र चित एवं अनुशासन से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश व जिले का नाम का रोशन करें और खेल-कोटे से सरकारी नौकरियों में भी खिलाड़ियों के लिए अच्छे अवसर है विजेता -उप विजेता टीम को अपनी ओर से बधाई दी और हारने वाली टीम को दोबारा फिर ठोकर अगले वर्ष फिर मेहनत करके विजेता बनने का अवसर मिलेगा खिलाड़ी जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए। विद्यालय की शारीरिक शिक्षक गुलाबचंद तिवाडी ने बताया कि नेटबॉल 17 वर्ष छात्र वर्ग में राउमावि राजेंद्र मार्ग ने प्रथम स्थान व द्वितीय राउमावि सुवाणा,17 वर्ष छात्रा वर्ग में मॉडल स्कूल सुवाणा प्रथम व द्वितीय स्थान व बाउमावि भीलवाड़ा,19 वर्ष छात्र वर्ग में राउमावि राजेंद्र मार्ग भीलवाड़ा व द्वितीय स्थान राउमावि सेतुरिया,19 वर्ष में छात्रा वर्ग में पीएमश्री बालिका बापूनगर व द्वितीय स्थान राउमावि रायपुर विजेता व उप विजेता रही टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किये। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गुलाब चंद तिवाड़ी का हुरड़ा ब्लॉक के सभी शारीरिक- शिक्षकों ने साफा स्वागत किया।इस दौरान मणिराज सिंह,अमर सिंह, गिरधारी सिंह, शारीरिक शिक्षक सुनील लड्ढा,कैलाश व्यास, धनराज भाम्बी, शिवसिंह राठौड़, अनिल नागला, रामलाल लौहार, सुरेंद्र घूसर, इस्लाम क़ायमखानी, गजमल यादव, शंकर रेदास, रघुवीर सिंह सहित ग्रामवासी मौजूद थे।
69 वीं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता 17/19 वर्ष का हुआ समापन।
Leave a comment
Leave a comment


