श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का ज्योति जोत गुरुपर्व।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) जगत गुरु धन धन श्री गुरु नानक देव जी का ज्योति जोत गुरुपर्व मंगलवार शाम को श्री गुरुद्वारा साहिब बिजयनगर में बड़ी श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें श्री जप जी साहिब जी का पाठ हुआ और रागी जत्थों ने मधुर कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।रात्रि 8 बजे अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इस समागम में सभी धर्मों के अनुयायियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे मत्था टेका और लंगर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन बिजयनगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (BGPC) द्वारा किया गया। कमेटी के प्रधान धर्मवीर सिंह टुटेजा, सचिव सिमरप्रीत सिंह टुटेजा और खजांची गुरबख्श सिंह सलूजा ने संगत को संबोधित करते हुए गुरु नानक देव जी के जीवन, शिक्षाओं और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गुरु जी के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया।


