फल बांटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप मे मनाया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भाजपा नगर मंडल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप मे मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने बताया की हमारे प्रधानमंत्री मोदी आज 75 वर्ष के हो गए है और उनका जन्मदिवस भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप मे मना रही है इसी क्रम मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मरीजों को फल वितरण कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौक़े पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह राठौड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका,पूर्व प्रधान कन्हैया लाल वैष्णव,भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेन्द्र सिंह चुण्डावत, भाजयुमो नगर संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी,धर्मीचंद कावड़िया,पिंटू वैष्णव,अरिहंत जैन,विशालप्रताप सिंह जादौन,जितेन्द्र शर्मा, सीतपाल वैष्णव, मंगल सिंह, राजू रामदेव बैरवा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
फल बांटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप मे मनाया।
Leave a comment
Leave a comment


