केवल शारीरिक नहीं मानसिक रूप से सशक्त बने छात्राएँ- डाॅ. पुष्करराज मीणा ✍️ *मोनू एस.छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

केवल शारीरिक नहीं मानसिक रूप से सशक्त बने छात्राएँ- डाॅ. पुष्करराज मीणा

✍️ *मोनू एस.छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा 18 सितम्बर 2025। बारहठ महाविद्यालय में लक्ष्मीबाई केंद्र के तत्वावधान में चार सप्ताह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण के चैथे दिन विभिन्न आत्मरक्षा गुर सिखाए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. पुष्करराज मीणा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मानसिक व शारीरिक रूप से आत्मरक्षा में सशक्त बनाना है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से सशक्त होने का भी नाम है। इस प्रकार के प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मविश्वास, जागरूकता और निर्णय क्षमता प्रदान करते हैं, जिससे वे जीवन की चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से कर सकें। उन्होंने छात्राओं को सक्रिय रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. प्रियंका ढाका ने बताया कि इस चार सप्ताह के प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना और उनमें आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से छात्राओं का व्यक्तित्व और मजबूत होगा। कार्यक्रम में छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही और उन्होंने आत्मरक्षा के महत्व पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

Leave a Comment

Related News