भारत विकास परिषद द्वारा तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद शाखा द्वारा जन सामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ सार्वजनिक धर्मशाला में समाजसेवी इंदर चंद टेलर के सानिध्य में कराया गया।
सेवा समन्वयक कन्हैया लाल सोनी ने बताया कि शिविर में मुंबई की थायरोकेयर लैब द्वारा रियायती दर पर विविध जांच विटामिन थायराइड कोलेस्ट्रॉल लिवर किडनी शुगर आदि की जा रही है प्रथम दिवस 28 व्यक्तियों द्वारा जांच करवाई गई। तीन दिवसीय शिविर में संपूर्ण जांच रिपोर्ट और परामर्श अनुभवी चिकित्सक डॉ राजेंद्र लखेरा द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर परिषद परिवार से किशोर राजपाल,मनोज तोषनीवाल,संपत व्यास,दिनेश छतवानी,रतन लाल लखारा ओम प्रकाश शर्मा,सत्यनारायण जागेटिया रमेश सोनी,रामकिशन त्रिपाठी ,प्रेम चंद दिनवानी गुड्डू भाई, मुन्नी देवी जागेटिया, भगवती देवी मूंदड़ा,ज्योति दिनवानी मंजू लक्षकार, लीला देवी गग़्गड, मीनाक्षी भाटिया, मधु कलवार, पिंकी शर्मा,शैफाली सोनी आदि ने सेवाएं और व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।
भारत विकास परिषद द्वारा तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


