भाविप शाखा भोजरास का बाल संस्कार शिविर शुरू।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) ग्राम भोजरास भारत विकास परिषद शाखा द्वारा दो दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन छाजेड़ भवन रुपाहेली कला में शाखा अध्यक्ष भंवर लाल टेलर की अध्यक्षता में मां भारती व युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट पर तिलक, माल्यार्पण, अगरबत्ती व पुष्प अर्पित कर शिविर की विधिवत शुरुआत की। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद (संस्कार संयोजक) जगदीश प्रसाद कुम्हार द्वारा वर्तमान परिपेक्ष में बाल संस्कार शिविर का महत्व बताते हुए बच्चों में बढ़ती हुई मोबाइल की लत, बच्चों में नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बच्चों को अवगत कराया। बच्चों को खान-पान, बड़ों का सम्मान, बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में हिस्सेदारी भी जरूरी है जिससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास हो। साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों के समक्ष हमेशा मित्रवत व्यवहार रखना चाहिए जिससे कि बच्चे भी नीसंकोच होकर अपनी बात रख सके। नन्हे बच्चों की प्रथम संस्कार पाठशाला अपना परिवार ही है।इस ओर अभिभावक का ध्यान आकर्षित किया। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रभारी रतन सिंह गहलोत द्वारा अभिभावकों को प्रेरित किया की नन्हे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, अच्छे बुरे की जानकारी देना बच्चों के समक्ष नशीले पदार्थों का सेवन न करना। हो सके तो इनके दुष्परिणामों के बारे में अपने बच्चों को अवगत कराना आदि विषयों पर अपनी राय रखी। शाखा युवा एवं बाल संस्कार प्रभारी सतीश मालपानी द्वारा बच्चों के समक्ष अनुशासन, स्वच्छता, जरूरतमंदों की सेवा, खानपान, बड़ों का सम्मान, देश प्रेम की भावना आदि विषयों पर गंभीरता से बच्चों के समक्ष बात रखी।साथ ही बताया कि बच्चों को दो दिवसीय बाल संस्कार शिविर में मनोरंजन व प्रेरणादाई खेल, विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से संस्कार शिविर का आयोजन होगा।
छोटे बच्चों द्वारा देश भक्ति गायन पर सुंदर नृत्य किया। मोबाइल से होने वाले दुष्परिणामों को बच्चों द्वारा नाटक मंचन कर सभी बच्चों को अवगत कराया। शिविर में नन्हे बच्चों की संख्या 103 रही। इस दौरान शाखा सेवा प्रमुख अशोक अजमेरा , शाखा भारत को जानो प्रभारी भंवरलाल शर्मा,शाखा वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश सोलंकी, शिक्षाविद मंगल प्रसाद शर्मा, मात्र शक्ति वंदना पाराशर, सरिता सोनी, कोमल कुम्हार, जानकी खटीक, तनु प्रजापत आदि मातृशक्ति व 10 अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शाखा महिला प्रमुख कल्पना मालपानी ने किया। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ उद्घाटन सत्र की समाप्ति हुई।
भाविप शाखा भोजरास का बाल संस्कार शिविर शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


