निशुल्क नेत्र जांच मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 41 को दिया परामर्श
भीलवाड़ा 20 सितंबर
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अन्धता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया जिसमें 41नेत्र रोगियो को परामर्श दिया गया नेत्र शिविर पूर्व सीएमएचओ स्व. कमलनयन जागेटिया एवं सोहन बाई जागेटिया की स्मृति में आयोजित किया गया शिविर में गणपत ,सुशील, अरुण जागेटिया का विशेष सहयोग रहा
समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ कृष्णा हेडा फेको सर्जन द्वारा नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच कर
उन सभी जरूरतमंद रोगियों के स्पर्श हॉस्पिटल में 21 सितंबर को ऑपरेशन किए जाएंगे
शिविर में रोगियों को निशुल्क दवाइयां व काले चश्मे वितरित किए इस अवसर पर दंत रोग शिविर में डॉ रोहित बसेर द्वारा दांतों के विभिन्न रोगियों की निशुल्क जांच की
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी, सुभाष गर्ग, जय किशन मित्तल, छीतरमल लढ्ड़ा ,लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, रामनारायण सोमानी ,श्यामसुंदर पारीक ने सेवाए दी


