शारदीय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत सोमवार घट स्थापना के साथ होगी।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक गुलाबपुरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 22 सितम्बर सोमवार को शुक्ल योग में होगा। उन्होंने बताया कि घट स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 11:24 बजे से है, जबकि सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक अमृत चौघड़िया में भी स्थापना की जा सकती है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्र शक्ति उपासना का पर्व है, जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग स्वरूपों में नव दुर्गा माँ की उपासना की जाती है। महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पधारेंगी, जो समृद्धि, शांति और शुभता का प्रतीक माना जाता है। मंदिर प्रांगण में होने वाले उक्त आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
शारदीय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत सोमवार घट स्थापना के साथ होगी।
Leave a comment
Leave a comment


